2 साल के बच्चे को एक्टिव कैसे बनाएं?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 14:49

बच्चों को एक्टिव रखने के लिए माता-पिता अपनाएं ये 5 तरीके, दिनभर नहीं करेंगे तंग

बच्चों को एक्टिव रखने के लिए माता-पिता कुछ आसान और अलग तरीकों को अपना सकते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट से जानते हैं


आज के समय में बच्चों का एक्टिव और ऊर्जावान होना बेहद जरूरी है। इससे उनके विकास पर भी असर पड़ता है। वहीं अगर बच्चे सुस्ती महसूस करते हैं तो इसका असर उनकी ग्रोथ पर भी पड़ सकता है। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को एक्टिव रखने के लिए कुछ तरीकों की मदद लें। बता दें कि बच्चों की दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करके उन्हें एक्टिव रखा जा सकता है। अब सावल ये है कि ये तरीके क्या है? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि माता-पिता अपने बच्चों को किन तरीकों को अपनाकर एक्टिव रख सकते हैं।

1 - सीढ़ियां चढ़ने के लिए बोलें

बच्चों को एक्टिव रखने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें सीढ़ी चढ़ने के लिए कहें। इससे ना केवल बच्चे एक्टिव फील करेंगे बल्कि उनकी सुस्ती भी भाग जाएगी। ऐसे में आप बच्चे को किसी काम के लिए कह सकते हैं। या आप खुद भी उनके साथ इस एक्टिविटी को अपना सकते हैं। ऐसा करने से आप भी खुद को एक्टिव महसूस करेंगे और बच्चे आपको देख-दखकर आगे बढ़ेंगे।
2 - डिनर के बाद जाएं बाहर

आज के समय में माता-पिता डिनर के बाद टेलीविजन देखने बैठ जाते हैं। ऐसे में उन्हें देखा-देख बच्चे भी यही पैटर्न अपनाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में सबसे पहले माता-पिता को अपनी आदत बदलनी होगी। उसके बाद ही वे अपने बच्चों की आदत बदल पाएंगे। खाना खाने के बाद घूमने जाएं, जिससे ना केवल बच्चों में अच्छी आदत पैदा होगी बल्कि उनकी सुस्ती भी दूर हो जाएगी।
3 - स्कूल से घर कर जाएं पैदल

अगर बच्चों का स्कूल पास है तो किसी व्हीकल लेने की बजाय उसे पैदल छोड़ने जाएं। इससे भी उसके अंदर ऊर्जा का संचार होगा और वो पैदल चलन के लिए प्रेरित होगा। बता दें कि पैदल चलने से ना केवल बच्चे की शारीरिक गतिविधि का विकास होगा ब्लकि वे एक्टिव भी रहेंगे। इससे अलग यदि आप बच्चे के साथ मार्केट जा रहे हो तो ऐसे में खुद भी पैदल जाने की कोशिश करें।


4 - बच्चों की लें घर के कामों में मदद

अगर माता-पिता बच्चों की मदद घर के काम में लेंगे तो इससे ना केवल उन्हें एक्टिव रहने में मदद मिलेगी बल्कि घर के कामों में बच्चों की भागीदारी भी बढ़ेगी। ऐसे में माता-पिता बच्चों से बर्तन धुलवा सकते हैं या कार साफ करने के लिए कह सकते हैं।
5 - डांसिंग क्लास में हिस्सेदारी

बच्चे को एक्टिव बनाने के लिए डांस क्लास आपके बेहद काम आ सकती है। कई शारीरिक गतिविधियां इसमें शामिल होती हैं, जिससे बच्चे की ना केवल एक्सरसाइज हो जाती है बल्कि वो एक्टिव भी महसूस कर सकता है। इससे अलग डांस क्लास के अलावा माता-पिता बच्चों को साइकिल के लिए भेज सकते हैं या उनसे रनिंग के लिए भी बोल सकते हैं। इससे वे एक्टिव रहने के लिए प्रेरित होंगे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info